मध्यप्रदेश
राजभवन में राज्यपाल और मुख्यमंत्री की शिष्टाचार मुलाकात, विकास कार्यों पर हुई चर्चा

भोपाल (एजेंसी)। भोपाल में मंगलवार को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राजभवन पहुंचकर राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल से मुलाकात की। इस शिष्टाचार भेंट के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल का फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया।
बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल पटेल को राज्य में चलाए जा रहे विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और शासन के प्रमुख मुद्दों की प्रगति से अवगत कराया। इस अवसर पर राज्यपाल के प्रमुख सचिव डॉ. नवनीत मोहन कोठारी भी उपस्थित रहे।
















