छत्तीसगढ़

प्रदेश के युवाओं और छात्र-छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मंत्री टंकराम वर्मा

रायपुर। राज्य के महाविद्यालयों में प्रवेश पाने से वंचित रह गए विद्यार्थियों के लिए राहत भरी खबर आई है। छात्र-छात्राओं की मांग और उनके हितों को ध्यान में रखते हुए उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कॉलेजों में दाखिले की अंतिम तिथि आगे बढ़ा दी है। अब विद्यार्थी 19 सितंबर 2026 तक राज्य के शैक्षणिक संस्थानों में खाली सीटों पर प्रवेश प्राप्त कर सकेंगे।

उच्च शिक्षा विभाग ने नवा रायपुर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) से इसका आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया है। इससे पहले शैक्षिक सत्र 2026-27 के लिए दाखिले की अंतिम तिथि 31 अगस्त तय की गई थी। हालांकि, कई अभ्यर्थियों द्वारा आवेदन न कर पाने और संस्थानों में सीटें रिक्त रहने के कारण शासन ने यह कदम उठाया है।

इस निर्णय पर उच्च शिक्षा मंत्री टंक राम वर्मा ने कहा कि सरकार युवाओं के बेहतर भविष्य के लिए पूरी तरह संकल्पबद्ध है। किसी भी छात्र का एक साल बर्बाद न हो, इसी उद्देश्य से प्रवेश की समय-सीमा बढ़ाई गई है। उन्होंने शेष बचे विद्यार्थियों से जल्द से जल्द अपनी प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने का आग्रह किया है।

विभाग ने उच्च शिक्षा संचालनालय को निर्देश दिए हैं कि सभी संस्थानों में रिक्त सीटों पर 19 सितंबर तक पूरी पारदर्शिता के साथ दाखिला सुनिश्चित किया जाए। सरकार के इस कदम से प्रदेश के हजारों छात्रों और अभिभावकों ने संतोष जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button