छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में स्पोर्ट्स टूरिज्म को नया आयाम : CM साय करेंगे ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का उद्घाटन

रायपुर। नवा रायपुर को देश के प्रमुख गोल्फिंग हब के रूप में पहचान दिलाने के उद्देश्य से आज ‘नवा रायपुर ओपन 2026’ का शानदार आगाज हो रहा है। फेयरवे गोल्फ एंड लेक रिजॉर्ट में आयोजित इस भव्य उद्घाटन समारोह में राज्य के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

कार्यक्रम में भारतीय क्रिकेट के पूर्व कप्तान और DP वर्ल्ड PGTI के अध्यक्ष कपिल देव के साथ संस्था के CEO अमनदीप जौहल भी विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। इन दिग्गज हस्तियों की मौजूदगी से राज्य में खेल पर्यटन और गोल्फ संस्कृति को बड़ा प्रोत्साहन मिलने की संभावना है।

कार्यक्रम की प्रमुख झलकियां:

सेरेमोनियल टी-ऑफ: मुख्यमंत्री साय अपराह्न 3:05 बजे पारंपरिक टी-ऑफ करके टूर्नामेंट का आधिकारिक शुभारंभ करेंगे।

ट्रॉफी का अनावरण: इसके बाद सीएम और विशिष्ट अतिथि खिलाड़ियों से मुलाकात करेंगे तथा विजेता ट्रॉफी का अनावरण करेंगे।

प्रेस कॉन्फ्रेंस: उद्घाटन सत्र के बाद मीडिया के साथ संवाद होगा, जिसमें इस आयोजन के उद्देश्यों और भविष्य की योजनाओं पर चर्चा की जाएगी।

इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता से न केवल स्थानीय युवा प्रतिभाओं को एक बेहतर मंच मिलेगा, बल्कि नवा रायपुर के आधुनिक इंफ्रास्ट्रक्चर को देशभर में एक नई पहचान भी हासिल होगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button