मनोरंजन

दिल्ली में सजेगा अयोध्या की विश्वप्रसिद्ध रामलीला का मंच, नजर आएंगे कई जाने-माने सितारे

नई दिल्ली (एजेंसी)। इस बार अयोध्या की मशहूर रामलीला का आयोजन देश की राजधानी दिल्ली में बहुत ही भव्य स्तर पर होने जा रहा है। 10 से 20 अक्टूबर के दौरान दिल्ली के कॉन्स्टिट्यूशन क्लब स्थित मावलंकर हॉल में भगवान श्रीराम की पावन कथा को एक अनोखे और आधुनिक रूप में प्रस्तुत किया जाएगा। इस सांस्कृतिक कार्यक्रम में सिनेमा, राजनीति और भोजपुरी इंडस्ट्री के कई प्रमुख चेहरे अलग-अलग पौराणिक भूमिकाओं में अभिनय करते दिखेंगे।

प्रमुख भूमिकाओं में दिखेंगे ये कलाकार:

प्रभु श्रीराम: सांसद व अभिनेता रवि किशन

माता सीता: मिस यूनिवर्स इंडिया 2026 केजिया लिज़ मेजो

रावण: अरुण बख्शी

कुंभकरण: बिंदु दारा सिंह

मेघनाद: अवतार गिल

परशुराम: पुनीत इस्सर

विशेष पात्र: सांसद मनोज तिवारी और अभिनेता रजा मुराद

अत्याधुनिक तकनीक से जीवंत होगा त्रेतायुग

आयोजन समिति के अनुसार, इस साल मंचन को बेहद आकर्षक बनाने के लिए विशालकाय सेट, आधुनिक साउंड/लाइट सिस्टम और बड़ी एलईडी स्क्रीन का उपयोग किया जाएगा, जिससे दर्शक त्रेतायुग के प्रसंगों का सजीव अनुभव कर सकें।

रामलीला के संस्थापक और अध्यक्ष सुभाष मलिक ने जानकारी दी कि बीते सात सालों से इस रामलीला का सफल आयोजन अयोध्या की पवित्र भूमि पर किया जा रहा था, जिसे दुनियाभर के दर्शकों का भरपूर प्यार मिला। पिछले संस्करण में डिजिटल और प्रत्यक्ष माध्यमों को मिलाकर लगभग 62 करोड़ लोगों ने इसका आनंद लिया था।

अध्यक्ष सुभाष मलिक, महासचिव शुभम मलिक और उपाध्यक्ष जतिन मलिक की देखरेख में तैयारियां अंतिम चरण में हैं। आयोजकों का मानना है कि दिल्ली के लोग इस भव्य सांस्कृतिक आयोजन को लेकर बेहद उत्साहित हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button