मध्यप्रदेश
लोक नि.वि. द्वारा निर्मित की जा रही सड़क का मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने किया निरीक्षण

भोपाल (एजेंसी)। उज्जैन प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सिंहस्थ 2028 से संबंधित विकास परियोजनाओं की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने लोक निर्माण विभाग द्वारा सीआईआरएफ योजना के तहत बनाई जा रही 14.42 किलोमीटर लंबी सड़क, ओवरब्रिज (आरओबी) तथा पुलों के निर्माण कार्यों का प्रत्यक्ष अवलोकन किया।
स्थल निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने हरि फाटक, लालपुर, मुल्लापुरा, शंकराचार्य चौराहा और चंदूखेड़ी मार्ग पर जारी फोर एवं सिक्स लेन सड़क निर्माण, टू लेन आरओबी तथा शिप्रा नदी पर बनने वाले नए पुल के कार्यों को देखा। निर्माण की गति पर संतोष जताते हुए डॉ. यादव ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सिंहस्थ की महत्ता को देखते हुए सभी कार्य निर्धारित समयावधि के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरे किए जाएं।
















