छत्तीसगढ़

दक्षिण पूर्व रेलवे में सुरक्षा कार्य : दिसंबर माह में प्रभावित रहेंगी 6 लंबी दूरी की गाड़ियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ समेत कई राज्यों से गुजरने वाली लंबी दूरी की ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दक्षिण पूर्व रेलवे मंडल द्वारा अपनी सेवाओं को अधिक सुरक्षित और आधुनिक बनाने के उद्देश्य से नॉन-इंटरलॉकिंग प्रक्रिया की जा रही है। इस विकास कार्य की वजह से दक्षिण मध्य रेलवे ने दिसंबर महीने के दौरान 6 प्रमुख एक्सप्रेस ट्रेनों का संचालन रद्द करने का निर्णय लिया है।

निरस्त रहने वाली ट्रेनों का ब्योरा:

17005 हैदराबाद – रक्सौल एक्सप्रेस: 10 दिसंबर

17006 रक्सौल – हैदराबाद एक्सप्रेस: 13 दिसंबर

17433 तिरुपति – रक्सौल एक्सप्रेस: 7 और 14 दिसंबर

17434 रक्सौल – तिरुपति एक्सप्रेस: 10 और 17 दिसंबर

17321 वास्को डी गामा – जसीडीह एक्सप्रेस: 11 दिसंबर

17322 जसीडीह – वास्को डी गामा एक्सप्रेस: 14 दिसंबर

कई राज्यों का आवागमन होगा प्रभावित

गाड़ियों की आवाजाही बंद रहने से बिहार, झारखंड, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश और गोवा की ओर यात्रा करने वाले लोगों को असविधा झेलनी पड़ सकती है। यदि आप भी दिसंबर के महीने में इनमें से किसी रूट पर जाने की योजना बना रहे हैं, तो अपने सफर की पुष्टि पहले से कर लें।

सफर की स्थिति कैसे जांचें?

रेलवे विभाग ने यात्रियों से स्टेशन रवाना होने से पूर्व अपनी ट्रेन का वर्तमान स्टेटस जांचने का आग्रह किया है। इसके लिए दो प्रमुख माध्यम उपलब्ध हैं:

हेल्पलाइन नंबर: रेलवे की आधिकारिक हेल्पलाइन 139 पर कॉल करके जानकारी ली जा सकती है।

ऑनलाइन पोर्टल: नेशनल ट्रेन इन्क्वायरी सिस्टम (NTES) के ऐप या आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर गाड़ियों के समय और संचालन से संबंधित ताज़ा जानकारी हासिल की जा सकती है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button