छत्तीसगढ़

सीएसवीटीयू ने जारी की शैक्षणिक सत्र 2026-27 की एफिलिएशन लिस्ट, 15 कॉलेजों को मिली मंजूरी, 5 में ‘जीरो एडमिशन’ और 1 पूरी तरह बंद

रायपुर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय (सीएसवीटीयू) भिलाई ने नए शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए संबद्ध संस्थानों (Affiliated Colleges) की ताजा सूची जारी कर दी है। विश्वविद्यालय द्वारा जारी इस सूची से प्रदेश के तकनीकी और प्रबंधन शिक्षा क्षेत्र में बड़ा बदलाव देखने को मिल रहा है। इस बार जहां छात्रों को एक नया कॉलेज चुनने का मौका मिलेगा, वहीं पांच संस्थानों में प्रवेश क्षमता शून्य कर दी गई है और राजनांदगांव के एक संस्थान को स्थायी रूप से बंद कर दिया गया है।

इन 15 संस्थानों को मिली विश्वविद्यालय से मान्यता

शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सीएसवीटीयू ने कुल 15 इंजीनियरिंग और मैनेजमेंट कॉलेजों को अपनी संबद्धता प्रदान की है। इस सूची में निम्नलिखित संस्थान शामिल हैं:

भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (दुर्ग एवं नया रायपुर परिसर)

चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज, बिलासपुर

छत्रपति शिवाजी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, दुर्ग

क्रिश्चियन कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई

सेंट्रल इंस्टीट्यूट ऑफ पेट्रोकेमिकल्स इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (CIPET), रायपुर

जेके इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग, बिलासपुर

कृष्णा इंजीनियरिंग कॉलेज, दुर्ग

लक्ष्मीचंद इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, बिलासपुर

रायपुर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, रायपुर

आरएसआर रूंगटा कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी, भिलाई

श्री शंकराचार्य इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी (SSIPMT), रायपुर

दिशा इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी, रायपुर

टैगोर कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट, बिलासपुर

सीएम दुबे पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज, बिलासपुर

रायपुर में खुला नया संस्थान ‘चाणक्य एकेडमी’

नए सत्र में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थियों के लिए रायपुर के टाटीबंध-सरोना स्थित ‘चाणक्य एकेडमी’ को एक नए विकल्प के रूप में शामिल किया गया है। विश्वविद्यालय ने सत्र 2026-27 से इसे एक नए कॉलेज के तौर पर अपनी सूची में दर्ज किया है, जिससे प्रबंधन और तकनीकी पढ़ाई के लिए सीटें बढ़ेंगी।

पांच कॉलेजों की सीटें शून्य, युगांतर इंस्टीट्यूट का संचालन बंद

विश्वविद्यालय की इस रिपोर्ट में कुछ संस्थानों के प्रति कड़े संकेत भी मिले हैं:

प्रोग्रेसिव क्लोजर: ‘प्रोग्रेसिव क्लोजर’ (क्रमिक बंदी) की प्रक्रिया के तहत रायपुर के 2, भिलाई के 2 और दुर्ग के 1 कॉलेज में सत्र 2026-27 के लिए नए दाखिलों की क्षमता ‘शून्य’ घोषित की गई है। यानी इन पांचों संस्थानों में इस वर्ष नया एडमिशन नहीं होगा।

पूर्ण बंदी: राजनांदगांव स्थित युगांतर इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी एंड मैनेजमेंट को सत्र 2026-27 से पूरी तरह बंद करने का निर्णय लिया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button