छत्तीसगढ़

सामूहिक श्रमदान से स्वच्छता का संदेश : पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने लखनपुर में उठाई झाड़ू

लखनपुर। सेवा संकल्प अभियान के तहत संचालित ‘स्वच्छता ही सेवा’ कार्यक्रम के दौरान सरगुजा जिले के आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में वृहद स्तर पर सफाई अभियान चलाया गया। ग्राम पंचायत तराजू में आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल स्वयं शामिल हुए। उन्होंने हाथ में झाड़ू और बेलचा लेकर श्रमदान किया तथा स्थानीय साप्ताहिक बाजार और तालाब परिसर की सफाई की।

कार्यक्रम में उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए मंत्री अग्रवाल ने कहा कि एक स्वस्थ और प्रगतिशील समाज के निर्माण के लिए स्वच्छता प्राथमिक आवश्यकता है। उन्होंने जोर देकर कहा कि गांवों को स्वच्छ और सुंदर बनाने का लक्ष्य केवल सरकारी प्रयासों से पूरा नहीं हो सकता, इसके लिए हर नागरिक का योगदान आवश्यक है। स्वच्छता को एक दिवसीय कार्यक्रम के बजाय दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाने का आह्वान करते हुए उन्होंने ग्रामीणों से अपने घर के साथ-साथ सार्वजनिक स्थानों, सड़कों और जलस्रोतों को साफ रखने की अपील की। इसके अतिरिक्त, उन्होंने खुले में शौचमुक्त (ओडीएफ प्लस) के लक्ष्यों को प्राप्त करने में जनभागीदारी का महत्व रेखांकित किया।

यह सफाई अभियान केवल ग्राम तराजू तक ही सीमित नहीं रहा, बल्कि लखनपुर विकासखंड की सभी ग्राम पंचायतों, शासकीय कार्यालयों तथा आंगनबाड़ी केंद्रों में भी व्यापक स्तर पर चलाया गया। जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छताग्राहियों ने मिलकर अपने-अपने क्षेत्रों में श्रमदान किया।

तराजू में आयोजित इस सामूहिक श्रमदान कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष निरुपा सिंह, जनपद पंचायत अध्यक्ष शशिकला सिंह, उपाध्यक्ष कामेश्वर राजवाड़े, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि राजेंद्र जायसवाल, दिनेश बारी, दिनेश साहू, जनपद सदस्य रजनी पैंकरा सहित स्थानीय सरपंच, पंच, अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button