हेल्थ

सुबह पेट साफ न होने की समस्या? पाचन तंत्र दुरुस्त करने के 5 असरदार प्राकृतिक उपाय

हेल्थ न्युज (एजेंसी)। आजकल की बिगड़ी जीवनशैली, अनियमित दिनचर्या और खानपान में मिलावट के कारण कब्ज और पेट न साफ होने की परेशानी आम हो चुकी है। पेट सही से साफ न होने पर गैस, एसिडिटी, अपच और भारीपन जैसी दिक्कतें घेर लेती हैं, जिससे पूरे दिन आलस और बेचैनी बनी रहती है। अगर आप भी इस समस्या से परेशान हैं, तो दवाइयों के बजाय इन आसान घरेलू तरीकों को अपनाकर राहत पा सकते हैं:

बेकिंग सोडा और गुनगुना पानी: हल्के गर्म पानी में आधा चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर पीने से पेट की अंदरूनी सफाई में मदद मिलती है और पेट आसानी से साफ होता है।

पर्याप्त जल-सेवन और सुबह गर्म पानी: दिनभर में कम से कम 10 से 12 गिलास पानी जरूर पिएं। इसके अलावा, सुबह फ्रेश होने जाने से 10-15 मिनट पहले एक गिलास गुनगुना पानी पीने से आंतों की गतिविधि तेज होती है और मलत्याग आसान हो जाता है।

नींबू का सेवन: विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर नींबू पाचन क्रिया को बेहतर बनाने में मददगार है। सुबह खाली पेट नींबू पानी या इसका रस पीने से टॉक्सिन्स बाहर निकलते हैं और पेट साफ रहता है।

दही और छाछ को खुराक में करें शामिल: अपने दैनिक आहार में प्रोबायोटिक से भरपूर दही और छाछ शामिल करें। यह आंतों में गुड बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं, जिससे पाचन दुरुस्त रहता है और सुबह पेट आसानी से साफ होता है।

रात को शहद और गुनगुना पानी: सोने से ठीक पहले एक गिलास गुनगुने पानी में एक चम्मच शहद मिलाकर पीने से पाचन तंत्र को आराम मिलता है और अगली सुबह पेट खुलकर साफ होता है।

स्वास्थ्य सलाह: यह सामग्री केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार की गई है। किसी भी स्वास्थ्य समस्या या दीर्घकालिक बीमारी की स्थिति में चिकित्सक या विशेषज्ञ से परामर्श अवश्य लें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button