छत्तीसगढ़

रायपुर में ‘कार्टून फेस्टिवल-2026’ का भव्य आयोजन : मुख्यमंत्री साय बोले— समाज और लोकतंत्र का जीवंत दर्पण है कार्टून कला

रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित ‘कार्टून फेस्टिवल-2026’ में शिरकत करते हुए छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि कार्टून केवल मनोरंजन या हंसी-थहाकों का जरिया नहीं है, बल्कि यह समाज और लोकतांत्रिक मूल्यों का एक बेहद सशक्त माध्यम है। सामाजिक विसंगतियों और गंभीर मुद्दों को व्यंग्य के जरिए सरलता से जन-जन तक पहुँचाने में इस विधा की महत्वपूर्ण भूमिका रहती है।

मुख्यमंत्री साय ने ‘कार्टून वॉच’ पत्रिका की सफलता के 30 वर्ष पूरे होने और 31वें वर्ष में प्रवेश करने पर इसके संपादक श्री त्र्यंबक शर्मा एवं उनकी पूरी टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि तीन दशकों से कार्टून कला के संरक्षण और नवोदित कलाकारों को मंच देने में पत्रिका का योगदान अनुकरणीय है।

आर.के. लक्ष्मण के योगदान को किया नमन: मुख्यमंत्री ने भारत के महान व्यंग्य-चित्रकार आर.के. लक्ष्मण के ‘कॉमन मैन’ का जिक्र करते हुए कहा कि उनका यह चरित्र आम नागरिक की आशाओं, आकांक्षाओं और चिंताओं की पहचान बना।

लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड: जयपुर के प्रसिद्ध कार्टूनिस्ट श्री अभिषेक तिवारी को लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से नवाजा गया, जिसके लिए मुख्यमंत्री ने उन्हें बधाई दी।

कॉफी टेबल बुक का विमोचन: ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के व्यक्तित्व और उनके सेवा-सफर पर केंद्रित एक विशेष कार्टून कॉफी टेबल बुक का विमोचन भी किया गया।

युवाओं और दूरस्थ अंचलों की प्रतिभाओं को प्रोत्साहन: बस्तर सहित राज्य के दूरदराज के क्षेत्रों से उभरती प्रतिभाओं की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री ने युवाओं को डिजिटल माध्यमों के सही उपयोग और मौलिकता बनाए रखने की सीख दी।

सांसद बृजमोहन अग्रवाल का संबोधन: कार्यक्रम में मौजूद रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने भी संबोधित करते हुए कहा कि कार्टून कला संवेदनशील और गंभीर मुद्दों को सहज रूप में पेश करने की एक अद्भुत कला है।

कार्यक्रम के दौरान कई जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पत्रकार, संपादक हिमांशु द्विवेदी, देश-प्रदेश से आए कार्टूनिस्ट एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button