छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका से एयर ऑफिसर कमांडिंग नंदा कुमार बाला ने की शिष्टाचार मुलाकात

रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका से आज राजभवन (लोक भवन) में एंटी नक्सल टास्क फोर्स के एयर ऑफिसर कमांडिंग और एयर कमोडोर नंदा कुमार बाला ने सौजन्य मुलाकात की। यह बैठक कई वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों की मौजूदगी में संपन्न हुई।
इस अवसर पर उनके साथ कैप्टन वैभव विशाल, ग्रुप कैप्टन अभिजीत कुमार, कमांडर प्रियांशु, स्क्वाड्रन लीडर अंकिता सिंह, स्क्वाड्रन लीडर विनय पाठक, लेफ्टिनेंट शशांक और लेफ्टिनेंट साई अक्षय भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
















