छत्तीसगढ़

अग्निवीरों को दो वर्ष की अतिरिक्त सेवा का अवसर देने का निर्णय अभिनंदनीय : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा अग्निवीरों की सेवा अवधि बढ़ाने के नए फैसले की छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सराहना की है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में कैबिनेट ने अग्निवीरों के लिए 2 साल के अतिरिक्त ‘सेकंड टूर ऑफ ड्यूटी’ के प्रस्ताव को मंजूरी दी है, जिसे मुख्यमंत्री ने युवाओं और राष्ट्रहित में एक दूरदर्शी कदम करार दिया है।

मुख्यमंत्री साय ने कहा कि इस नए प्रावधान के लागू होने से अग्निवीर अपनी 4 साल की शुरुआती सेवा समाप्त होने के बाद भी 2 वर्षों के लिए राष्ट्र की सेवा जारी रख सकेंगे। इसके अलावा, जो अग्निवीर निर्धारित मापदंडों पर खरे उतरेंगे, उन्हें स्थायी सैन्य बल (नियमित सेवा) में शामिल होने का अवसर भी मिलेगा।

उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि अग्निवीरों को प्रशिक्षित करने के बाद उनके हुनर, अनुभव और क्षमताओं का उपयोग देश की सुरक्षा में लंबे समय तक किया जा सकेगा। इससे सेना को अनुभवी जवानों का साथ मिलेगा और देश के युवाओं का मनोबल बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने इस ऐतिहासिक निर्णय के लिए प्रधानमंत्री मोदी और केंद्र सरकार का आभार जताया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button