देश-विदेश

रूस-यूक्रेन संघर्ष पर वार्ता से ही संभव है समाधान : राष्ट्रपति जेलेंस्की से फोन पर बातचीत में बोले पीएम मोदी

नई दिल्ली (एजेंसी)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की के बीच हाल ही में टेलीफोन पर महत्वपूर्ण चर्चा हुई। इस वार्ता के दौरान दोनों वैश्विक नेताओं ने जारी सैन्य संघर्ष की वर्तमान स्थिति और उससे जुड़े नए घटनाक्रमों की समीक्षा की।

बातचीत के दौरान राष्ट्रपति जेलेंस्की ने मौजूदा हालात पर अपनी बात रखी, वहीं प्रधानमंत्री मोदी ने भारत के मानवीय पक्ष को सामने रखा। पीएम मोदी ने स्पष्ट किया कि युद्ध के संदर्भ में भारत का रुख बिल्कुल पारदर्शी और स्थिर रहा है। उन्होंने इस बात पर बल दिया कि इस समस्या को हल करने का एकमात्र सही मार्ग कूटनीतिक संवाद और आपसी चर्चा ही है।

प्रधानमंत्री ने यह भरोसा भी दिलाया कि शांति की पुनर्स्थापना के लिए किए जाने वाले किसी भी सार्थक प्रयास में भारत अपनी ओर से पूरा सहयोग देने के लिए हमेशा तत्पर है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button