छत्तीसगढ़
राज्यपाल रमेन डेका ने सदर बाजार के श्री बांके बिहारी मंदिर में टेका माथा, राज्य की खुशहाली के लिए की प्रार्थना

रायपुर। गोवर्धन पूजा के अवसर पर छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने राजधानी के सदर बाजार स्थित ऐतिहासिक श्री बांके बिहारी मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए। उन्होंने विधि-विधान के साथ विशेष पूजा-अर्चना कर राज्य की उन्नति और नागरिकों के कल्याण की कामना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ की प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उनके साथ मौजूद थीं।
राज्यपाल ने समस्त प्रदेशवासियों को गोवर्धन पूजा की बधाई देते हुए कहा कि यह पावन त्यौहार सभी के जीवन में सकारात्मकता, नई ऊर्जा और समृद्धि लेकर आए। उन्होंने भगवान बांके बिहारी से पूरे राज्य में शांति, खुशहाली और आपसी सौहार्द बनाए रखने का आशीर्वाद मांगा।
















