मध्यप्रदेश
उत्तराखंड दौरे पर सीएम डॉ. मोहन यादव, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी से की आत्मीय मुलाकात

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गुरुवार को अपने उत्तराखंड प्रवास के दौरान वहां के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की माताजी, श्रीमती विष्णा देवी से मुलाकात की।
सीएम डॉ. यादव उधम सिंह नगर जिले के ग्राम नगरा तराई स्थित श्री धामी के पैतृक आवास पर पहुंचे। वहां उन्होंने श्रीमती विष्णा देवी का हालचाल जाना और उनसे आत्मीय भेंट कर आशीर्वाद लिया।
















