छत्तीसगढ़

सरगुजा प्रवास के दौरान सैनिक स्कूल अम्बिकापुर पहुंचे खाद्य मंत्री दयालदास बघेल, शैक्षणिक व्यवस्था और भावी योजनाओं पर की चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयालदास बघेल ने सरगुजा जिले के अपने दौरे के क्रम में गुरुवार को सैनिक स्कूल अम्बिकापुर का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने संस्थान के प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा के साथ बैठक कर स्कूल की शैक्षणिक कार्यप्रणाली, सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों और चल रहे विकास कार्यों की समीक्षा की।

मुलाकात के दौरान प्राचार्य कर्नल राजेश बैंदा ने मंत्री को विद्यालय की प्रमुख उपलब्धियों, मौजूदा आयोजनों तथा आगामी कार्ययोजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी। मंत्री बघेल ने स्कूल की निरंतर प्रगति पर संतोष जताते हुए छात्रों के समग्र व्यक्तित्व निर्माण और सर्वांगीण विकास के लिए प्रबंधन द्वारा उठाए जा रहे कदमों की प्रशंसा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button