डॉ रमन व मंडाविया भाजपा नेता तारम की अंतिम यात्रा में शामिल हुए

मोहला-मानपुर। भाजपा नेता बिरझू तारम की हत्या बाद उनके अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया औंधी के सरखेड़ा गांव पहुंचे। पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने मृतक भाजपा नेता बिरझू तारम को बीजेपी का झंडा ओढ़ाकर उन्हें श्रद्धांजलि दी और परिवार को सांत्वना दी।
इस घटना के 20 घंटे बाद पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया औंधी के सरखेड़ा गांव पहुंचने के बाद उनके शव को अंतिम संस्कार के ले जाया गया। इस दौरान पुलिस ने पूरे गांव को छावनी में तब्दील कर दिया। मृतक भाजपा नेता बिरझू तारम को नक्सलियों ने चेतावनी दी थी। माओवादी संगठन ने पर्चा भी जारी कर उन्हें जान से मारने की धमकी दी थी। परिजन और ग्रामीण इस घटना को टारगेट किलिंग बताते हुए 50 लाख रूपये मुआवजा और घर के एक सदस्य को सरकारी नौकरी तथा पूरे मामले की सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं।