मध्यप्रदेश

मध्य प्रदेश का 68वां स्थापना दिवस आज, सीएम शिवराज सिंह और राहुल गांधी ने दी बधाई

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश का 68वां स्थापना दिवस आज है। 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश राज्य का गठन हुआ था। बुधवार को प्रदेश में कई जगह अलग-अलग कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। भोपाल वल्लभ भवन स्थित पार्क में वंदे मातरम और जन गण मन का गायन होगा। मध्य प्रदेश गान का भी सामूहिक गायन होगा। आदर्श आचार संहिता के चलते कार्यक्रम सादगी पूर्ण तरीके से मनाया जाएगा।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्यप्रदेश स्थापना दिवस के शुभअवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। कभी हम बीमारू थे, लेकिन आज सुचारू हैं। ये यात्रा निरंतर आगे बढ़ती रहेगी और वह समय दूर नहीं जब मध्यप्रदेश हर क्षेत्र में देश का नम्बर 1 राज्य होगा। आइए हम सब मिलकर समृद्ध, विकसित और आत्मनिर्भर मध्यप्रदेश बनाएं।

वहीं, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने भी मध्य प्रदेश के स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं दी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा कि आज मध्य प्रदेश, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, हरियाणा, केरल, पंजाब, आंध्र प्रदेश, लक्षद्वीप और पुडुचेरी के लोगों को उनके स्थापना दिवस पर शुभकामनाएं। राहुल गांधी ने लिखा कि इंडिया यानी भारत’ की ताकत वास्तव में हर राज्य और केंद्र शासित प्रदेश के समृद्ध इतिहास, विविध संस्कृतियों और परंपराओं के संगम में चमकती है।

बता दें मध्य प्रदेश के गठन से पहले उसे सेंट्रल प्रोविंस यानी मध्य प्रांत और सीपी एंड बरार के नाम से जाना जाता था। आजाद भारत में रियासतों को मिलकार एक किया गया। इसी कड़ी में 1 नवंबर 1956 को मध्य प्रदेश का गठन हुआ। मध्य प्रदेश का गठन सीपी एंड बरार, मध्य प्रांत, विंध्य क्षेत्र और भोपाल रियासत को एक कर किया गया है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button