छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़
राज्य सरकार ने नगरीय निकायों में पदस्थ 183 अधिकारियों.कर्मचारियों का एक साथ किया तबादला, आदेश जारी

रायपुर। सरकार ने नगरीय निकायों में पदस्थ 183 अधिकारियों-कर्मचारियों का एक साथ तबादला आदेश जारी किया है। इस ट्रांसफर के संबंध में नगरीय प्रशासन विभाग ने आदेश जारी कर दिया है। जारी तबादला आदेश में उपायुक्त, सहायक संचालक, सीएमओ स्तर के अधिकारी के नाम शामिल है। वहीं उप अभियंता, लेखपाल से लेकर हेल्पर तक भी बदले गए हैं।