मनोरंजन
अभिनेत्री-गायिका सुलक्षणा पंडित : 71 वर्ष की आयु में दुनिया को कहा अलविदा

मुंबई (एजेंसी)। पिछली शताब्दी के सत्तर और अस्सी के दशक में अभिनय और गायन दोनों क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली प्रतिभाशाली अभिनेत्री सुलक्षणा पंडित का गुरुवार को निधन हो गया। वह 71 वर्ष की थीं।
उनके भाई और जाने-माने संगीतकार ललित पंडित ने इस दुखद खबर की पुष्टि की और बताया कि उनकी मृत्यु का कारण कार्डियक अरेस्ट था।
सुलक्षणा पंडित का जन्म 12 जुलाई, 1954 को एक संगीत-प्रेमी परिवार में हुआ था। वह महान शास्त्रीय गायक पंडित जसराज की भतीजी थीं। उनके परिवार में तीन बहनें और तीन भाई हैं, जिनमें से उनके भाई जतिन-ललित ने संगीतकार के रूप में प्रसिद्धि हासिल की।
उन्होंने बहुत छोटी उम्र, मात्र नौ वर्ष की आयु से संगीत की शिक्षा लेना शुरू कर दिया था। सुलक्षणा ने ‘चलते-चलते’, ‘उलझन’ और ‘अपनापन’ जैसी कई फिल्मों में अपनी आवाज़ दी थी।
















