खेल

एशियन गेम्स 2026 : भारतीय क्रिकेट टीम में दो बड़े बदलाव, विप्रज निगम को मिला मौका

स्पोर्ट न्युज (एजेंसी)। बीसीसीआई ने एशियन गेम्स 2026 के लिए भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम के दल में फेरबदल किया है। ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी को एशियन गेम्स की जगह वेस्टइंडीज के खिलाफ आगामी 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए चुना गया है, ताकि वे 50 ओवर के प्रारूप में अपना अनुभव बढ़ा सकें। वहीं, स्पिनर वरुण चक्रवर्ती साइड स्ट्रेन (पसली की चोट) की वजह से टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं। वरुण की अनुपस्थिति में युवा ऑलराउंडर विप्रज निगम को राष्ट्रीय टीम में शामिल किया गया है।

बोर्ड की 16 सितंबर की घोषणा के अनुसार, चोटिल होने के कारण वरुण चक्रवर्ती 22 सितंबर को जापान के खिलाफ होने वाले टी-20 मुकाबले का भी हिस्सा नहीं बन पाएंगे। दूसरी ओर, हाल ही में अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच में 3 विकेट लेकर ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ रहे नीतीश रेड्डी को वनडे फॉर्मेट में बेहतर मौके देने के लिए वेस्टइंडीज सीरीज की टीम में जगह दी गई है।

एशियन गेम्स 2026 के लिए अपडेटेड भारतीय टीम:

श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वैभव सूर्यवंशी, यश ठाकुर और विप्रज निगम।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button