मनोरंजन

भोजपुरी क्वीन आम्रपाली दुबे की नई फिल्म का फर्स्ट लुक आउट, ‘बहूरानी’ लुक में जीता फैंस का दिल

मुंबई (एजेंसी)। भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप अभिनेत्रियों में शुमार आम्रपाली दुबे एक बार फिर अपने नए प्रोजेक्ट को लेकर टॉक ऑफ द टाउन बनी हुई हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी आगामी फिल्म की पहली झलक फैंस के साथ शेयर की है, जिसे काफी पसंद किया जा रहा है।

आम्रपाली की इस नई फिल्म का टाइटल ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’ है। अपने नाम के मुताबिक ही, फिल्म के पहले पोस्टर में एक्ट्रेस का एक पारंपरिक और संस्कारी बहू वाला रूप देखने को मिल रहा है।

कैसा है फिल्म का फर्स्ट लुक?

अभिनेत्री ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म का फर्स्ट लुक पोस्टर साझा किया है। इस पोस्टर में आम्रपाली लाल रंग की चुनरी प्रिंट साड़ी पहने, गले में मंगलसूत्र सजाए और सिर पर पल्लू रखे बेहद खूबसूरत मुस्कान बिखेरती नजर आ रही हैं।

पोस्टर शेयर कर भावुक हुईं आम्रपाली

इस लुक को शेयर करते हुए आम्रपाली ने अपने करियर के शुरुआती दिनों को याद किया। उन्होंने कैप्शन में लिखा:

“मेरी डेब्यू फिल्म ‘निरहुआ हिंदुस्तानी’ का एक बेहद लोकप्रिय गाना था— ‘लाखों में एक पवले बानी हम बहुरानी’। वहीं से शुरू हुआ मेरा यह खूबसूरत सफर आज इसी नाम की फिल्म तक आ पहुंचा है। हंसी-मजाक, ढेर सारे प्यार और पारिवारिक जज्बातों से सजी एक बेहतरीन कहानी के लिए आप सभी तैयार हो जाइए।”

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button