मनोरंजन

‘बिग बॉस 19’ : रोहित शेट्टी के सामने गौरव खन्ना और अमाल मलिक में तीखी नोकझोंक

न्युज डेस्क (एजेंसी)।: इस सप्ताह ‘बिग बॉस 19’ के वीकेंड का वार को सलमान खान की अनुपस्थिति में डायरेक्टर रोहित शेट्टी होस्ट करते नज़र आएंगे, क्योंकि सलमान खान ‘दबंग टूर’ के लिए कतर गए हुए हैं। अपकमिंग एपिसोड का एक प्रोमो वीडियो सामने आया है, जिसमें घर के दो सदस्य – टीवी एक्टर गौरव खन्ना और म्यूजिक कंपोजर अमाल मलिक – रोहित शेट्टी के सामने ही एक-दूसरे से बहस करते और भिड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं।

गौरव खन्ना पर लगा बड़ा आरोप

प्रोमो वीडियो में, होस्ट रोहित शेट्टी, गौरव खन्ना से पूछते हैं कि क्या शो की शुरुआत में उनका व्यवहार असली था या अब वे अपनी वास्तविक छवि दिखा रहे हैं।

इस सवाल पर गौरव खन्ना ने सफाई दी कि वह शुरू से ही सबके सामने वैसे ही हैं और उन्होंने जिन लोगों के साथ अपना रिश्ता बनाया है, वह अब तक उनके साथ हैं।

गौरव के इस स्पष्टीकरण पर, प्रतियोगी अमाल मलिक तुरंत भड़क गए। उन्होंने गौरव पर यह बड़ा आरोप लगाया कि वह केवल अपने करीबी लोगों का समर्थन करते हैं और गलत होते हुए भी उन्हें बचाने की कोशिश करते हैं।

कैप्टेंसी को लेकर विवाद

अमाल के आरोप पर गौरव खन्ना भी पीछे नहीं हटे और उन्होंने पलटवार किया। गौरव ने अमाल पर यह इल्जाम लगाया कि उन्होंने चीटिंग (धोखाधड़ी) करके अपने दोस्त को घर का कैप्टन बनवाया है। इस मुद्दे पर दोनों प्रतियोगियों के बीच काफी देर तक तीखी बहस होती रही, जिससे घर का माहौल गरमा गया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button