मध्यप्रदेश

एमपी मंत्रालय में जश्न : प्रमोशन मिलने पर अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का जताया आभार

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश मंत्रालय (वल्लभ भवन) में हाल ही में हुए प्रमोशन के फैसलों से सरकारी कर्मचारियों में खुशी की लहर है। इस ऐतिहासिक निर्णय और उस पर तुरंत की गई कार्रवाई से गदगद अधिकारी-कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुलाकात कर उन्हें गुलदस्ता भेंट किया और धन्यवाद दिया।

मुख्यमंत्री के स्वागत के लिए मंत्रालय परिसर में खास इंतजाम किए गए थे। कर्मचारियों ने ढोल-नगाड़ों की थाप के साथ सीएम का जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस बड़ी कामयाबी की खुशी में सरकारी सेवकों ने न सिर्फ अपना उत्साह दिखाया, बल्कि एक-दूसरे का मुंह मीठा कराकर जश्न भी मनाया।

इस खास मौके पर विधायक भगवान दास सबनानी के साथ-साथ कर्मचारी जगत के कई प्रमुख चेहरे मौजूद रहे। इनमें कर्मचारी कल्याण समिति के अध्यक्ष रमेश शर्मा, मंत्रालय कर्मचारी संघ के अध्यक्ष सुभाष वर्मा, अजाक्स के अध्यक्ष घनश्याम भकोरिया और म.प्र. राज्य मंत्रालय शा. अधिकारी/कर्मचारी संघ के अध्यक्ष ओ.पी. गौर शामिल थे। इनके अलावा मंत्रालय के सैकड़ों अधिकारी और कर्मचारी भी इस यादगार पल का हिस्सा बने।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button