टॉप न्यूज़

सुरक्षा जोखिमों के चलते केंद्र सख्त : प्ले स्टोर और ऐप स्टोर से हटेगा ‘BAT BMS’ ऐप

नई दिल्ली (एजेंसी)। केंद्र सरकार ने ई-रिक्शा चालकों की सुरक्षा और तकनीक के दुरुपयोग को रोकने के लिए एक बड़ा कदम उठाया है। सरकार ने गूगल और एप्पल को अपने-अपने ऐप स्टोर (गूगल प्ले स्टोर और एप्पल ऐप स्टोर) से तत्काल प्रभाव से ‘BAT BMS’ नामक मोबाइल एप्लिकेशन को हटाने का निर्देश दिया है।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में सोशल मीडिया पर ऐसे कई वीडियो वायरल हुए थे, जिनमें देखा गया कि कुछ लोग इस चीनी ऐप का गलत इस्तेमाल कर रहे थे। वे सड़क पर चलते हुए ई-रिक्शा को ब्लूटूथ के जरिए दूर से ही बंद कर दे रहे थे। इस सुरक्षा चूक को देखते हुए आईटी मंत्रालय (IT Ministry) ने तुरंत एक्शन लिया और ऐप पर प्रतिबंध लगाने की प्रक्रिया शुरू कर दी।

ऐप कैसे करता था काम और कहाँ थी चूक?

कमजोर सुरक्षा (Security Loophole): ई-रिक्शा में लिथियम-आयन बैटरी की देखरेख के लिए ‘बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम’ (BMS) लगा होता है, जो ब्लूटूथ से कनेक्ट रहता है। कम कीमत वाले चीनी BMS में सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम (जैसे पासवर्ड या ऑथेंटिकेशन) नहीं होते।

रिमोट कंट्रोल का दुरुपयोग: इसी कमजोरी का फायदा उठाकर कोई भी व्यक्ति 10 से 15 मीटर के दायरे में आकर ‘BAT BMS’ ऐप के जरिए ई-रिक्शा के BMS से जुड़ जाता था।

सड़क पर खतरा: ऐप से कनेक्ट होते ही बैटरी का डिस्चार्ज स्विच बंद कर दिया जाता था, जिससे ई-रिक्शा की पावर सप्लाई रुक जाती थी और वाहन अचानक बीच सड़क पर ही खड़ा हो जाता था।

मुख्य चिंता: सरकार ने यह कड़ा कदम इसलिए उठाया है क्योंकि बिना अनुमति के चलते वाहन को रिमोटली बंद करने से सड़क पर बड़ी दुर्घटनाएं हो सकती हैं और यह चालकों की सुरक्षा के साथ गंभीर खिलवाड़ है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button