छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ पुलिस उप-निरीक्षक मुख्य परीक्षा की तारीखों में बदलाव, मुख्यमंत्री साय के निर्देश पर निर्णय

रायपुर। छत्तीसगढ़ में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। राज्य सरकार ने अभ्यर्थियों के हित को ध्यान में रखते हुए पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा की तिथियों को आगे बढ़ा दिया है। अब सूबेदार, उप निरीक्षक (SI) संवर्ग और प्लाटून कमांडर (मुख्य) परीक्षा 2024 का आयोजन 2, 3 और 4 नवंबर 2026 को किया जाएगा।

क्यों बदला गया परीक्षा का शेड्यूल?

छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग (CGPSC) ने हाल ही में 4 अगस्त 2026 को प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया था, जिसके बाद मुख्य परीक्षा के लिए 24, 25 और 26 अक्टूबर 2026 की संभावित तिथियाँ तय की गई थीं।

उसी दौरान 25 अक्टूबर 2026 को शिक्षक भर्ती परीक्षा भी प्रस्तावित थी। दोनों परीक्षाओं की तारीखें आपस में टकराने के कारण उन अभ्यर्थियों के सामने संकट खड़ा हो गया था जो इन दोनों ही भर्तियों के लिए योग्य थे।

मुख्यमंत्री ने लिया त्वरित एक्शन

मामले की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने तत्काल अधिकारियों को निर्देश जारी कर परीक्षा तिथियों को पुनर्गठित करने को कहा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का बयान:

“हमारी सरकार के लिए प्रदेश के युवाओं का भविष्य और उनका हित सबसे ऊपर है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद युवाओं को अवसर मिलता है, ऐसे में प्रशासनिक या समय-सारणी की वजह से किसी भी पात्र अभ्यर्थी को दो अवसरों में से एक का त्याग न करना पड़े, यही हमारी प्राथमिकता है।”

अभ्यर्थियों के लिए जरूरी निर्देश

नया शेड्यूल: पुलिस भर्ती की मुख्य परीक्षा अब 02, 03 और 04 नवंबर 2026 को होगी।

ऑनलाइन आवेदन: मुख्य परीक्षा के लिए चयनित उम्मीदवारों को अलग से ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

आधिकारिक अपडेट: विस्तृत दिशा-निर्देशों के लिए आयोग ने अभ्यर्थियों को CGPSC की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित रूप से अवलोकन करने की सलाह दी है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button