मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने रीवा-सीधी हाईवे पर हुई दुर्घटना पर जताया दु:ख

मृतकों को 2-2 लाख रुपए एवं गंभीर घायलों को 1-1 लाख रुपए सहायता देने के दिये निर्देश
भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार रीवा-सीधी हाईवे पर बस और बल्कर ट्रक की टक्कर में हुई यात्रियों की मृत्यु पर गहन दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा है कि दुर्घटना अत्यंत हृदय विदारक है। मुख्यमंत्री ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति एवं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन से अपनी आत्मीय संवेदनाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने राज्य शासन की ओर से मृतकों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये और गंभीर रूप से घायलों को 1-1 लाख रुपये की सहायता राशि देने के निर्देश दिए हैं।
















