मध्यप्रदेश
महान क्रांतिकारी रास बिहारी बोस की जयंती पर मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने व्यक्त की श्रद्धांजलि

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने देश के महान स्वतंत्रता सेनानी और आजाद हिंद फौज के प्रमुख सूत्रधार रास बिहारी बोस की जयंती पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने उनके अप्रतिम योगदान को याद करते हुए कहा कि रास बिहारी बोस एक प्रखर राष्ट्रवादी विचारक और अद्भुत रणनीतिकार थे, जिनकी क्रांतिकारी गतिविधियों ने ब्रिटिश हुकूमत की जड़ें हिलाकर रख दी थीं। डॉ. यादव ने रेखांकित किया कि देश की आजादी और मातृभूमि की रक्षा के लिए उनका अदम्य साहस, वीरता और पूर्ण समर्पण आने वाली पीढ़ियों को हमेशा राष्ट्रसेवा की प्रेरणा देता रहेगा।
















