छत्तीसगढ़

पंडवानी गायिका डॉ. तीजन बाई के निधन पर मुख्यमंत्री ने जताया शोक, रायपुर एम्स पहुंचकर दी श्रद्धांजलि

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) पहुंचकर विश्व प्रसिद्ध पंडवानी गायिका और पद्म विभूषण से सम्मानित डॉ. तीजन बाई के पार्थिव शरीर पर पुष्प अर्पित कर उन्हें अंतिम विदाई दी। इस दौरान मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा को नमन किया और उनके शोक-संतप्त परिवार से मुलाकात कर ढांढस बंधाया।

डॉ. तीजन बाई को याद करते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि उन्होंने अपनी असाधारण प्रतिभा और कला के दम पर छत्तीसगढ़ की लोक कला ‘पंडवानी’ को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर एक नई पहचान दी। उनका जाना राज्य की सांस्कृतिक विरासत और लोक संस्कृति के लिए एक ऐसा शून्य है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकेगा।

इस दुखद अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ राज्य के स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल, विधायक श्री पुरंदर मिश्रा समेत कई अन्य जनप्रतिनिधियों ने भी डॉ. तीजन बाई को अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button