छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री साय ने प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की दी शुभकामनाएं

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेश के लोगों को नवरात्रि की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने एक वीडियो संदेश जारी कर कहा कि मां दुर्गा के आगमन की तैयारियां पूरे उत्साह और उमंग के साथ की जा रही हैं। छत्तीसगढ़ को शक्तिपीठों की धरती के रूप में जाना जाता है।
उन्होंने आगे कहा कि दंतेवाड़ा की मां दंतेश्वरी, डोंगरगढ़ की मां बम्लेश्वरी, रतनपुर की मां महामाया, चंद्रपुर की मां चंद्रहासिनी और कुदरगढ़ की मां बागेश्वरी सहित गांव-गांव में पूजी जाने वाली देवी शक्तियां हमें समाज की बुराइयों को खत्म करके एक आदर्श समाज बनाने की प्रेरणा देती हैं।
















