मध्यप्रदेश
सीएम डॉ. मोहन यादव ने ‘पर्यावरण एवं सतत् विकास’ पुस्तक का किया विमोचन, प्रकृति संग संतुलन पर दिया जोर

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री आवास पर आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने ‘पर्यावरण एवं सतत् विकास’ नामक पुस्तिका का औपचारिक विमोचन किया। इस पुस्तक का संपादन अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय, भोपाल की सहायक प्राध्यापिका व वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. चित्रलेखा सोनी (कड़ेल) द्वारा किया गया है।
इस पुस्तिका में मुख्य रूप से इस बात पर प्रकाश डाला गया है कि प्रकृति और मानव का सह-अस्तित्व ही सच्चे विकास की नींव है। इसमें वर्तमान समय की चुनौतियों, जैसे जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संरक्षण की बढ़ती आवश्यकताओं को देखते हुए नए सिरे से प्रयास करने की आवश्यकता को रेखांकित किया गया है।
कार्यक्रम के दौरान अटल बिहारी वाजपेयी हिंदी विश्वविद्यालय के वरिष्ठ पदाधिकारी एवं संपादक मंडल के सदस्य भी विशेष रूप से उपस्थित रहे।
















