छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का पहला लोकपर्व : हरेली तिहार पर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने प्रदेशवासियों को दीं शुभकामनाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पहले पारंपरिक त्योहार हरेली के पावन अवसर पर राज्य के वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की हैं।

अपने संदेश में वित्त मंत्री ने हरेली को राज्य की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर, कृषि परंपरा और प्रकृति के प्रति आभार व्यक्त करने वाला प्रमुख पर्व बताया। उन्होंने कहा कि यह त्योहार किसानों के जीवन से गहराई से जुड़ा हुआ है। इस दिन कृषि उपकरणों और मवेशियों की पूजा-अर्चना की जाती है, जो हमारे अन्नदाताओं के श्रम और योगदान के प्रति सम्मान प्रकट करने की एक सुंदर परंपरा है।

श्री चौधरी ने आगे कहा कि हरेली का पर्व राज्य में समृद्धि, सुख और चारों ओर हरियाली का संदेश देता है। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि प्रदेश के सभी किसानों का जीवन खुशहाली और संपन्नता से भरे तथा उनकी कड़ी मेहनत से राज्य के खेत-खलिहान हमेशा फसल से लहलहाते रहें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button