देश-विदेश

नीट यूजी 2026 : पेपर लीक के बाद अब 21 जून को दोबारा होगी परीक्षा

नई दिल्ली (एजेंसी)। देशभर के मेडिकल कॉलेजों में ग्रेजुएशन (MBBS/BDS) दाखिले के लिए होने वाली ‘नीट-यूजी’ परीक्षा की नई तारीख का ऐलान हो गया है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) अब इस परीक्षा को 21 जून को आयोजित करेगी। गौरतलब है कि इससे पहले 3 मई को हुई नीट परीक्षा को पेपर लीक के विवाद के चलते रद्द कर दिया गया था, जिसके बाद शुक्रवार को एनटीए ने इस नए शेड्यूल की घोषणा की।

परीक्षार्थियों के लिए कुछ जरूरी बातें:

कोई नया रजिस्ट्रेशन नहीं: जो छात्र पहले परीक्षा में शामिल हुए थे, उन्हें दोबारा आवेदन करने की कोई जरूरत नहीं है।

कोई अतिरिक्त फीस नहीं: इस री-एग्जाम के लिए छात्रों से किसी भी तरह का नया शुल्क नहीं लिया जाएगा।

22 लाख छात्रों को राहत: 3 मई को हुई परीक्षा में देशभर से 22 लाख से अधिक उम्मीदवार बैठे थे, जो अब इस आगामी परीक्षा में हिस्सा लेंगे।

विशेष सलाह: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने सभी छात्र-छात्राओं और अभिभावकों से अपील की है कि वे सोशल मीडिया पर चल रही किसी भी तरह की अफवाहों में न आएं। परीक्षा से जुड़ी हर सही और सटीक जानकारी के लिए केवल एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट पर ही भरोसा करें।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button