छत्तीसगढ़

नेपाल आपदा : रायपुर की युवती मोनिका यादव लापता, मदद के लिए छत्तीसगढ़ शासन ने जारी किए आपातकालीन नंबर

रायपुर। नेपाल में प्राकृतिक आपदा के चलते उपजे संकट में फंसे राज्य के वासियों की देखरेख और सहायता के लिए छत्तीसगढ़ शासन एक्शन मोड में आ गया है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में प्रशासन नेपाल दौरे पर गए प्रदेश वासियों का ब्योरा जुटा रहा है।

रायपुर की मोनिका यादव का संपर्क टूटा

प्रशासनिक आंकड़ों के अनुसार रायपुर के महादेव घाट (डी.डी. नगर) की रहने वाली मोनिका यादव नेपाल आपदा के बाद से गायब हैं। वे 22 अगस्त 2026 को नेपाल यात्रा पर गई थीं, जिसके बाद से उनके परिवार का उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। राज्य शासन केंद्रीय विभागों और संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर उनकी सलामती और जल्द तलाश के लिए प्रयासरत है।

नागरिकों से सहयोग की मांग और आपातकालीन नंबर

शासन ने आम जनता से अपील की है कि यदि उनके पास नेपाल में मौजूद छत्तीसगढ़ के किसी भी व्यक्ति की कोई जानकारी हो, तो उसे तुरंत शासन के साथ साझा करें। परिजनों और प्रभावितों की त्वरित सहायता के लिए सरकार ने आपातकालीन हेल्पलाइन जारी की है:

टोल फ्री नंबर: 1070

कंट्रोल रूम नंबर: 0771-2223471

राज्य सरकार ने परिजनों को आश्वस्त किया है कि इस मुश्किल घड़ी में वह पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और नेपाल में फंसे लोगों की सुरक्षित वापसी के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button