छत्तीसगढ़

ब्लू वाटर हादसे में डूबे युवक की तलाश में तेजी : सहायता के लिए बुलाई गई नौसेना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के निर्देश पर ब्लू वाटर हादसे में लापता हुए युवक की तलाश के लिए चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन को मजबूत किया जा रहा है। इसी सिलसिले में विशाखापट्टनम स्थित ईस्टर्न नेवल कमांड से भारतीय नौसेना की एक विशेष गोताखोर टीम छत्तीसगढ़ पहुंचेगी।

दोपहर 2 से 3 बजे के बीच पहुंचने के बाद यह टीम तुरंत अपना खोज अभियान शुरू करेगी। इस विशेष दल में एक अधिकारी समेत 10 अनुभवी नौसैनिक शामिल हैं, जिन्हें गहरे पानी में गोताखोरी करने तथा जल अभियानों में खोज एवं बचाव (Search and Rescue) का बेहतरीन अनुभव हासिल है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने राहत और बचाव कार्य के लिए हरसंभव संसाधन जुटाने का आदेश दिया था, जिसके बाद नौसेना के इस विशेषज्ञ गोताखोर दल से संपर्क कर उनकी मदद ली जा रही है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button