सिद्धू ने ‘SSS अकादमी’ के कंटेस्टेंट के पिता के इलाज के लिए दिए ₹5 लाख

मुंबई (एजेंसी)। सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न का लोकप्रिय रियलिटी शो ‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ अपनी अनूठी और असाधारण प्रतिभाओं से दर्शकों को लगातार मंत्रमुग्ध कर रहा है। आने वाले एपिसोड में एक ऐसा प्रदर्शन देखने को मिलेगा जिसने जज नवजोत सिंह सिद्धू को बहुत गहराई से प्रभावित किया। इस एक्ट से भावुक होकर, सिद्धू ने एक बेहद सराहनीय कदम उठाया, जिसने सभी की आँखें नम कर दीं और उनकी उदारता की खूब प्रशंसा हुई।
कोलकाता की सत्यं शिवं सुंदरम अकादमी (SSS अकादमी) के प्रतिभागी, राज और रुद्र की जोड़ी ने अपने शानदार एक्ट से सभी को चौंका दिया। इस जोड़ी ने एक बहुत ही जटिल और जोखिम भरा बैलेंसिंग एक्ट प्रस्तुत किया, जिसकी वे पिछले तीन सालों से तैयारी कर रहे थे। उनका अद्भुत तालमेल और एक-दूसरे पर विश्वास ने जजों का दिल जीत लिया। यह प्रदर्शन न केवल जजों के लिए, बल्कि पूरे देश के दर्शकों के लिए भी यादगार बन गया।
सबसे करने वाला पल तब आया जब नवजोत सिंह सिद्धू ने कंटेस्टेंट्स के लिए एक बड़ा दिल दिखाया।
राज और रुद्र की कड़ी मेहनत और समर्पण से प्रभावित होकर, जब सिद्धू को पता चला कि उनमें से एक प्रतिभागी के पिता का दिल का इलाज चल रहा है, तो उन्होंने तुरंत एक भावनात्मक निर्णय लिया। सिद्धू ने कहा, “ऐसे काबिल बच्चों को पैसों की तंगी नहीं होनी चाहिए। जो लोग इसके हकदार हैं, उनकी मदद करना मेरा फर्ज है। मैं तुम्हारे पिता के इलाज के लिए अपनी तरफ से ₹5 लाख दूँगा।”
सिद्धू के इस मानवीय कार्य ने मंच पर एक गहरा असर डाला और दर्शकों के दिलों को छू लिया। उनकी यह दरियादिली न केवल उनकी संवेदनशीलता को दर्शाती है, बल्कि शो में एक प्रेरणादायक और मार्मिक पल भी जोड़ती है।
‘इंडियाज़ गॉट टैलेंट’ देखना न भूलें हर शनिवार और रविवार रात 9:30 बजे, केवल सोनी एंटरटेनमेंट टेलीविज़न और सोनी लिव पर!
















