टॉप न्यूज़

बीजापुर में सुरक्षा बलों का बड़ा एक्शन : जंगलों से 6 माओवादी डंप बरामद, आईईडी हमले की साजिश नाकाम

बीजापुर। सुरक्षा बलों ने बीजापुर जिले के पीड़िया-हिरमगुंडा जंगल क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण संयुक्त कार्रवाई करते हुए माओवादियों के छह छिपने के ठिकानों (डंप) को खोजकर उन्हें नष्ट कर दिया है। यह सफलता केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) की 199वीं और 85वीं वाहिनी के साथ-साथ 202 कोबरा बटालियन के समन्वित प्रयास से मिली।

सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता

सटीक खुफिया जानकारी मिलने के बाद 22 जुलाई को चलाए गए इस अभियान में जवानों ने क्षेत्र को चारों तरफ से घेरकर सघन तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान अलग-अलग जगहों पर छिपाकर रखे गए छह ठिकानों से माओवादियों की विस्फोटक सामग्री बरामद हुई। अधिकारियों का मानना है कि इन विस्फोटकों का इस्तेमाल भविष्य में सुरक्षा बलों की आवाजाही वाले रास्तों पर आईईडी लगाने और बड़ी वारदातों को अंजाम देने के लिए किया जाना था।

माओवादी नेटवर्क पर कसता शिकंजा

एक समय पीड़िया और हिरमगुंडा का क्षेत्र नक्सलियों का गढ़ माना जाता था, लेकिन लगातार जारी सैन्य अभियानों, नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना और प्रशासनिक तंत्र की पैठ से अब यहाँ नक्सलियों का असर खत्म होने की कगार पर है। अब जवानों की रणनीति जंगलों में छुपाकर रखे गए बचे-कुचे गोला-बारूद और हथियारों के पूरे नेटवर्क को ध्वस्त करने की है। इस पूरे अभियान के दौरान किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button