मध्यप्रदेश

माधवनगर अस्पताल में मरीजों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच पहुंचे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

उज्जैन (एजेंसी)। दीपावली के पावन पर्व की संध्या पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने उज्जैन स्थित माधवनगर अस्पताल का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपचाररत मरीजों से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली और सभी को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने आईसीयू वार्ड का भी अवलोकन किया तथा वहां दी जा रही चिकित्सा सेवाओं व व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

त्योहार के अवसर पर मुख्यमंत्री ने अस्पताल में सेवारत नर्सिंग छात्राओं को मिठाइयां और आतिशबाजी सामग्री भेंट कर उनके साथ पर्व का आनंद साझा किया।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी भी उपस्थित रहे, जिनमें उज्जैन विकास प्राधिकरण अध्यक्ष रवि सोलंकी, नगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल, संभागायुक्त आशीष सिंह, एडीजी राकेश गुप्ता, डीआईजी नवनीत भसीन, कलेक्टर रौशन कुमार सिंह और एसपी प्रदीप शर्मा सहित अस्पताल के चिकित्सक व स्वास्थ्यकर्मी शामिल थे।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button