छत्तीसगढ़

माटी के स्वाद, स्वाभिमान के साथ’ : छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ और वैदिक ग्रुप का आयोजन संपन्न।

रायपुर। पुरानी बस्ती छत्तीसगढ़ी अग्रवाल भवन में प्रदेश के पत्रकारों और उनके परिवार के लिए आयोजित माटी के स्वाद कार्यक्रम में प्रदेश की परंपरागत कलेवा और बोरे बासी के साथ कई तरह की भाजी और चिला फरा जैसे कलेवा को बढ़ावा देने के साथ ही छत्तीसगढ़ी राजभाषा, मातृभाषा को अगले पायदान की ओर ले जाने के क्रम में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ और वैदिक ग्रुप के संयुक्त तत्वावधान में रविवार को एक पारिवारिक मिलन कार्यक्रम का आयोजन हुआ जिसमें प्रदेश के पत्रकार परिवार बड़ी संख्या में शामिल हुए।

इस मौके पर आयुर्वेद चिकित्सा संबंधी जानकारी के साथ आयुर्वेद मेडिकल कैंप का भी आयोजन किया गया जहां बड़ी संख्या में पत्रकार परिवार के सदस्यों ने स्वास्थ्य जांच कराई और दवाइयां ली, आयुर्वेद कालेज के डॉक्टर हरिन्द्र मोहन शुक्ला भी इस मौके पर अपनी टीम के साथ मौजूद रहे साथ ही डॉक्टर शुक्ला ने आयुर्वेद चिकित्सा पर शानदार व्याख्यान दिया और संतुलित आहार से स्वस्थ जीवन की सलाह दी। कार्यक्रम के प्रारंभ में वरिष्ठ पत्रकारों का स्वागत और स्मृति चिन्ह भेंट कर उनका सम्मान किया गया।

छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष गजेंद्ररथ गर्व ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ी भाषा पर विस्तृत भाव प्रकट करते हुए, राजभाषा छत्तीसगढ़ी में पत्रकारिता की जरूरत को प्रबलता से उठाया और प्रदेश भर के छत्तीसगढ़ी भाषी पत्रकारों को अपनी राजभाषा, मातृभाषा छत्तीसगढ़ी में व्यवहार करने अपील की ताकि भाषाई अस्मिता पर प्रदेश भर में एक भाव बन सके।

वैदिक ग्रुप से सैय्यद सलमा जी ने आयोजन के लिए अपना विजन प्रकट किया साथ ही मदर्स डे को सेलिब्रेट करते हुए समाज में महिलाओं के सम्मान और मातृत्व पर व्याख्यान दिया।

कार्यक्रम में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉक्टर पुनीत सोनकर, प्रदेश कोषाध्यक्ष मुकेश टिकरिहा, प्रदेश सचिव परितोष शर्मा, प्रदेश कार्यकारणी प्रेम सोनी, संजीव सेन, अनुराग शर्मा के साथ ही प्रदेश के वरिष्ठ पत्रकार प्रशांत शर्मा, प्रदीप दुबे, संदीप पुराणिक, डॉक्टर वैभव पांडे, संदीप शुक्ला, सुखनंदन बंजारे, संजय वर्मा, विजय शुक्ला, स्मार्ट सिनेमा पत्रिका के लक्की भाई, दीपक श्रीवास्तव, सुधीर आजाद तम्बोली, विक्रम साहू, नारायण वर्मा, मीनल दीदी, विनीता मंडल, रूमा दीदी, शगुफ्ता शिरीन, सीमा दुबे, सुधा बाघ, आशा शर्मा सहित कई सम्मानित पत्रकार शामिल हुए मंच संचालन पत्रकार आशीष ठाकुर ने किया कार्यक्रम के अंत में छत्तीसगढ़िया पत्रकार महासंघ के प्रदेश महासचिव अब्दुल शमीम ने आभार प्रकट करते हुए कार्यक्रम समापन की घोषणा की।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button