छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

बाल भारती स्कूल की छात्रा ने ताइक्वांडो में राष्ट्रस्तरीय पर जीता रजत पदक

गत दिवस राजस्थान में आयोजित राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता में बाल भारती विद्यालय की कक्षा दसवीं की छात्रा तनीषा साहू ने रजत पदक जीतकर अपने माता-पिता ,विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया। तनीषा की इस उपलब्धि पर शहरवासियों में हर्ष है। विद्यालय के प्राचार्य श्री शलभ निगम जी बताया कि विगत सप्ताह राजस्थान में राष्ट्रस्तरीय ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था जिसमें बाल भारती स्कूल के खिलाड़ियों सहित देश के अनेक खिलाड़ियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता के दौरान छात्रा तनीषा साहू ने बेहतरीन प्रदर्शन दिखाते हुए रजत पदक हासिल किया। उन्होंने बताया कि लड़कियां भी लड़कों से कम नहीं होती अगर मन में किसी कार्य को करने की सच्ची लगन तथा निष्ठा हो तो वे भी अवश्य ही सफलता प्राप्त करती हैं। विद्यालय के अन्य खिलाड़ियों में आराध्या सिंह वान्या सिंह ,तेजस राय ,अर्चिता ताम्रकार ने भी अपने-अपने भार वर्ग कैटेगरी में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button