टॉप न्यूज़मध्यप्रदेश
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुंछ के पास हुए हादसे पर दुख व्यक्त किया

भोपाल (IMNB). मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पुंछ – जम्मू नेशनल हाई-वे के पास सेना के वाहन में आगजनी से 5 जवानों के निधन पर दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने ट्वीट संदेश में कहा कि आज हुई इस दुर्घटना में सेना के जवानों के निधन का दुखद समाचार सुनकर हृदय व्यथित है। दुख की इस घड़ी में पूरा देश जवानों के शोकाकुल परिजन के साथ खड़ा है।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने वीर सपूतों को नमन करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना की है।