छत्तीसगढ़टॉप न्यूज़

राष्ट्रीय संगीत संकल्प- कवर्धा शाखा का आयोजन

कवर्धा- साधनारत संगीतज्ञो की कला एवं चिंतन की प्रतिष्ठा हेतु संगठन, संगीत संकल्प केंद्रीय समिति (नई दिल्ली) की कवर्धा शाखा द्वारा शारदा संगीत महाविद्यालय में 30 अप्रैल दिन रविवार शाम 7:00 बजे राष्ट्रीय संगीत संकल्प समारोह 2023 का आयोजन किया जा रहा है। संगीत संकल्प शाखा कवर्धा द्वारा भारतीय संगीत एवं संस्कृति के संरक्षण हेतु प्रतिवर्ष सांगीतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। संस्था द्वारा चतुर्थ कार्यक्रम इस वर्ष आयोजित किया जा रहा है।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष एवं संगीत संकल्प के संरक्षक ऋषि शर्मा उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता क्रेडा सदस्य (छत्तीसगढ़ शासन) कन्हैयालाल अग्रवाल करेंगे।
इस अवसर पर शारदा संगीत महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा गायन एवं तबला वादन की कलात्मक प्रस्तुति दी जाएगी। तत्पश्चात खैरागढ़ से पधारे कलाकारों द्वारा कथक नृत्य की प्रस्तुति दी जाएगी। भारतीय शास्त्रीय संगीत की विरासत के संरक्षण हेतु किए जा रहे हैं। इस प्रयास में बनारस की अंतर्राष्ट्रीय उपशास्त्रीय गायिका डॉ रागिनी सरना अपनी प्रस्तुति देंगी उनके साथ बनारस से पधारे हारमोनियम संगतकार हर्षित उपाध्याय एवं तबला संगतकार के रूप में कृष्ण कुमार उपाध्याय उपस्थित रहेंगे।
संगीत संकल्प समिति द्वारा नगर वासियों से कार्यक्रम में बड़ी संख्या में उपस्थित होने की अपील की है।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button