मनोरंजन

दिग्गज अभिनेत्री पद्म श्री सौकार जानकी का 94 वर्ष की आयु में निधन, सिनेमा जगत में शोक की लहर

मुंबई (एजेंसी)। भारतीय सिनेमा की जानी-मानी वरिष्ठ अभिनेत्री सौकार जानकी अब हमारे बीच नहीं रहीं। 94 वर्ष की आयु में चेन्नई के कावेरी अस्पताल के आईसीयू में उपचार के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। वह लंबे समय से बढ़ती उम्र की बीमारियों और श्वास संबंधी समस्याओं से ग्रसित थीं। नादिगर संगम के अध्यक्ष नासर ने उनके निधन की पुष्टि की है।

छह दशकों से अधिक का शानदार फिल्मी सफर

आंध्र प्रदेश के राजमुंदरी में जन्मीं शंकरमंची जानकी (सौकार जानकी) ने अपने करियर की शुरुआत ऑल इंडिया रेडियो (मद्रास) में बतौर आरजे की थी।

डेव्यू और भाषाएं: 1950 में तेलुगु फिल्म ‘शावुकारु’ से अपने अभिनय सफर का आगाज करने वाली जानकी ने तमिल, कन्नड़, मलयालम और हिंदी की 400 से अधिक फिल्मों में काम किया।

प्रमुख फिल्में: ‘डॉक्टर चक्रवर्ती’, ‘संसारम ओका चदरंगम’, ‘कन्या शुल्कम’ और ‘गीतांजलि’ जैसी सुपरहिट फिल्मों में उनके अभिनय को काफी सराहा गया।

हालिया काम: उन्हें अंतिम बार फिल्म ‘अन्नी मांची सकुनमुले’ में देखा गया था।

वर्ष 2022 में भारत सरकार ने सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए उन्हें पद्म श्री से सम्मानित किया था। वह अपने पीछे दो बेटियां और एक बेटा छोड़ गई हैं। उनकी छोटी बहन कृष्णा कुमारी और पोती वैष्णवी अरविंद ने भी अभिनय की दुनिया में पहचान बनाई।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button