रोजगार

छत्तीसगढ़ में 5000 शिक्षकों की जल्द होगी भर्ती, व्यापम ने जारी की भर्ती परीक्षाओं की संभावित तिथियां

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने शिक्षा विभाग में कुल 5,000 रिक्त पदों पर भर्ती प्रक्रिया की समय-सारणी घोषित कर दी है। इसके तहत आगामी नवंबर और दिसंबर महीने के दौरान तीन प्रमुख भर्ती परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी।

पदों का विवरण:

सहायक शिक्षक: 2,292 पद

शिक्षक: 1,654 पद

व्याख्याता: 854 पद

सहायक शिक्षक (विज्ञान): 200 पद

शिक्षा व्यवस्था को मिलेगा बल

प्रदेश के कई विद्यालयों, विशेष रूप से ग्रामीण और सुदूर क्षेत्रों में, शिक्षकों की कमी के कारण पठन-पाठन प्रभावित हो रहा था। इस निर्णय से जहां युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, वहीं स्कूलों में पठन-पाठन का स्तर भी सुधरेगा।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी देते हुए कहा कि व्यापम द्वारा भर्ती की संभावित तिथियां जारी कर दी गई हैं और यह कदम राज्य की शिक्षा प्रणाली को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button