छत्तीसगढ़

मार्च 2026 तक साकार होगा नक्सलमुक्त भारत का संकल्प : मुख्यमंत्री साय

रायपुर। गरियाबंद जिले में हुई मुठभेड़ में 10 नक्सलियों को मार गिराया गया है। इनमें 1 करोड़ रुपये का इनामी और केंद्रीय समिति सदस्य मोडेम बालकृष्णा उर्फ मनोज भी शामिल है। यह सफलता नक्सल विरोधी अभियानों में एक ऐतिहासिक कदम है।

नारायणपुर में आत्मसमर्पण

इसी तरह, नारायणपुर जिले में 16 नक्सलियों ने समाज की मुख्यधारा में लौटने के लिए आत्मसमर्पण किया है। आत्मसमर्पण करने वालों में जनताना सरकार सदस्य, पंचायत मिलिशिया डिप्टी कमांडर, पंचायत सरकार सदस्य और न्याय शाखा अध्यक्ष जैसे अहम पदों पर रहे लोग शामिल हैं।

मुख्यमंत्री का संदेश

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि ये घटनाएँ दर्शाती हैं कि नक्सलियों की विचारधारा कमजोर पड़ रही है। छत्तीसगढ़ में अब विश्वास, विकास और शांति का नया दौर शुरू हो रहा है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री श्री अमित शाह के नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए कहा कि मार्च 2026 तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ का लक्ष्य हासिल किया जाएगा।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button