मध्यप्रदेश

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने महिला क्रिकेट विश्व कप विजेता भारतीय टीम को दी शुभकामनाएँ

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आईसीसी महिला क्रिकेट विश्व कप का फाइनल जीतने के लिए भारतीय महिला क्रिकेट टीम को हार्दिक बधाई दी है। भारत ने इस निर्णायक मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर यह शानदार जीत दर्ज की।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि वर्ष 1973 से शुरू हुई इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में भारत ने पहली बार विश्व विजेता बनने का यह गौरव प्राप्त किया है।

विश्व कप क्रिकेट के इतिहास पर नज़र डालें तो ऑस्ट्रेलिया ने सात बार, इंग्लैंड ने चार बार और न्यूजीलैंड ने एक बार यह खिताब जीता है। इस बार, भारत और दक्षिण अफ्रीका की टीमें पहली बार वन-डे विश्व कप के फाइनल में पहुँची थीं, और भारतीय महिला टीम ने अपनी उत्कृष्टता सिद्ध करते हुए खिताब पर कब्ज़ा किया।

डॉ. यादव ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह पहला विश्व कप जीतना पूरे देश के लिए खुशी और गर्व का विषय है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने इस अभूतपूर्व उपलब्धि के लिए सभी देशवासियों को भी बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button