मध्यप्रदेश
बड़वानी में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने गायत्री धाम में की पूजा-अर्चना, प्रदेश की समृद्धि की कामना की

भोपाल (एजेंसी)। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बड़वानी दौरे के दौरान पूज्य गुरुदेव पंडित श्रीराम शर्मा आचार्य और परम पूजनीय गुरुमाता भगवती देवी की पवित्र चरण पादुका स्थली के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
इस दौरान उन्होंने गायत्री धाम परिसर में गो-माता की सेवा और पूजन भी किया। मुख्यमंत्री ने ईश्वर और गुरुजनों से राज्य के सभी नागरिकों के उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और सर्वांगीण कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।
















