छत्तीसगढ़
भिलाई स्टील प्लांट के एसटीजी यूनिट में भयानक आग, उठता धुएं का गुबार देख डरे लोग

दुर्ग। भिलाई स्टील प्लांट (BSP) की एसटीजी (स्टीम टरबाइन जनरेटर) यूनिट में एक बड़ी आग लगने की घटना हुई है। आग एसटीजी स्टीम टरबाइन जनरेटर के पास भड़की।
आग लगने के बाद चारों तरफ काले धुएं का घना गुबार फैल गया, जिसे देखकर वहाँ मौजूद लोग सहम गए और अफरा-तफरी मच गई। घटना की जानकारी तुरंत फायर ब्रिगेड की टीम को दी गई।
जानकारी के अनुसार, यह आग गैस लाइन में हुई गड़बड़ी के कारण भड़की है। खास बात यह है कि आग लगने से लगभग एक घंटे पहले ही मजदूर उस क्षेत्र से निकले थे।
सूचना मिलने पर, चार फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और दमकलकर्मी आग पर काबू पाने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। फिलहाल इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।
















