टॉप न्यूज़

बीजापुर मुठभेड़ : सुरक्षाबलों की बड़ी कामयाबी, खूंखार नक्सली कमांडर उधम सिंह के ढेर होने की खबर

बीजापुर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले से एक बड़ी सफलता की खबर आ रही है। चिन्नागेल्लूर के घने जंगलों में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच हुई जबरदस्त मुठभेड़ में प्रतिबंधित संगठन के बड़े कैडर और डीवीसी (DVC) मेंबर उधम सिंह के मारे जाने की प्रबल संभावना है। हालांकि, आधिकारिक तौर पर इसकी पुष्टि सर्च ऑपरेशन पूरा होने के बाद ही की जाएगी।

खुफिया इनपुट पर हुई कार्रवाई

पुलिस प्रशासन को चिन्नागेल्लूर क्षेत्र में नक्सलियों की भारी मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इस इनपुट के आधार पर डीआरजी (DRG) और अन्य सुरक्षा बलों के जवानों ने संयुक्त रूप से एक विशेष ऑपरेशन शुरू किया। जैसे ही जवान जंगलों के भीतर पहुंचे, घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने उन पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी तत्परता दिखाते हुए मोर्चा संभाला और जवाबी कार्रवाई की।

आधुनिक हथियार और सामग्री बरामद

मुठभेड़ स्थल से सुरक्षाबलों को एक एके-47 (AK-47) राइफल और अन्य युद्धक सामग्रियां बरामद हुई हैं। सूत्रों के मुताबिक, उधम सिंह के अलावा कुछ अन्य नक्सलियों के भी मारे जाने की खबर है। घटनास्थल पर अभी भी भारी संख्या में जवान तैनात हैं और पूरे इलाके की बारीकी से घेराबंदी कर तलाशी ली जा रही है।

एसपी का बयान: बीजापुर के पुलिस अधीक्षक (SP) ने बताया कि मुठभेड़ अभी समाप्त हुई है और इलाके में सर्चिंग अभियान जारी है। सर्चिंग पूरी होने के बाद ही हताहत हुए नक्सलियों की सटीक संख्या और उनकी पहचान के बारे में विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

Show More

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button