मध्यप्रदेश
शिप्रा तीर्थ परिक्रमा के साथ ‘विकास और विरासत’ का संगम, मुख्यमंत्री ने किया श्रद्धालुओं का स्वागत

भोपाल (एजेंसी)। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बाबा महाकाल की पावन नगरी उज्जैन में शुरू हुई दो दिवसीय ‘शिप्रा तीर्थ परिक्रमा-2026’ के अवसर पर सभी तीर्थयात्रियों और श्रद्धालुओं का गर्मजोशी से स्वागत किया है।
इस धार्मिक आयोजन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ‘विरासत के साथ विकास’ के सिद्धांत पर आगे बढ़ रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह पावन यात्रा न केवल लोगों को आध्यात्मिक रूप से जोड़ेगी, बल्कि समाज में सामाजिक समरसता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति एक नई चेतना जगाने का काम भी करेगी।
















